विनीत आभा उपाध्याय
Ranchi: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में सरकारी खजाने से 26 लाख रुपये से अधिक की अवैध निकासी के सनसनीखेज मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आया है. पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय के DDO कोड का दुरुपयोग कर अंजाम दिए गए इस ट्रेजरी घोटाले की आंच अब खेल जगत तक पहुंच गई है. झारखंड के लिए नेशनल लेवल पर खेल चुके राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी गोराचांद मरांडी इस समय जांच एजेंसियों के मुख्य रडार पर हैं.
CID जांच में सामने आया नाम
CID की अब तक की जांच के मुताबिक चाईबासा एसपी कार्यालय की लेखा शाखा में तैनात मुख्य आरोपी सिपाही देव नारायण मुर्मू (आरक्षी संख्या 1184) ने सरकारी आंकड़ों और कंप्यूटर डेटा में हेरफेर कर इस घोटाले को अंजाम दिया. सरकारी धन की अवैध निकासी के लिए कुछ बैंक खातों को मल्टीपल पेयी बनाकर कुल 26,21,717 रुपए ट्रांसफर किए गए.
फुटबॉलर के खाते में भेजे गए रुपये
इस घोटाले की कड़ियों को जोड़ा गया तो राष्ट्रीय फुटबॉलर गोराचांद मरांडी का नाम भी सामने आया. मुख्य आरोपी देव नारायण मुर्मू ने गोराचांद के बैंक खाते में 1,67,000 रुपए की राशि ट्रांसफर की थी.
इन खातों में ट्रांसफर हुए पैसे
1. बैंक खाता संख्या- 31285896907
बैंक शाखा और आईएफएससी (IFSC)- एसबीआई पोटका, पूर्वी सिंहभूम (SBIN0006444)
सक्रियता की अवधि- सितंबर 2017 से मई 2022
2. बैंक खाता संख्या- 37885151142
बैंक शाखा और आईएफएससी (IFSC)- एसबीआई टैगोर हिल, मोराबादी, रांची (SBIN0016002)
सक्रियता की अवधि- सितंबर 2018 से फरवरी 2023
3. बैंक खाता संख्या- 33913184180
बैंक शाखा और आईएफएससी (IFSC)- एसबीआई चाईबासा (SBIN0000052)
सक्रियता की अवधि- फरवरी 2021 से अक्टूबर 2024
4. बैंक खाता संख्या- 41378095759
एसबीआई बहलदा, मयूरभंज, ओडिशा (SBIN0012050)
