झारखंड: नवनियुक्त सहायक आचार्यों के लिए बड़ी राहत, 2025-26 का बकाया वेतन अब जल्द मिलेगा, सुलझा पेंच 

Ranchi: झारखंड के सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में नियुक्त हुए हजारों सहायक आचार्यों के लिए एक अत्यंत राहत भरी खबर है....

assistant teachers
Jharkhand: Major relief for newly appointed assistant teachers

Ranchi: झारखंड के सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में नियुक्त हुए हजारों सहायक आचार्यों के लिए एक अत्यंत राहत भरी खबर है. विभाग ने तकनीकी पेच के कारण अटके हुए उनके वित्तीय वर्ष 2025-26 के बकाया वेतन के भुगतान का मार्ग प्रशस्त कर दिया है. प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं, जिससे अब शिक्षकों के वेतन भुगतान में आ रही बाधाएं दूर हो गई हैं.

क्या थी समस्या और क्यों मिली राहत

पूर्व में जारी आवंटनादेश की एक शर्त के कारण नवनियुक्त सहायक आचार्यों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में अपनी कार्य अवधि का वेतन प्राप्त करने में कठिनाई हो रही थी. यह शर्त पुरानी नियुक्तियों और 15 नवंबर 2000 से पूर्व के बकाया वेतन से संबंधित थी, जिसे लेकर क्षेत्रीय कार्यालयों में असमंजस की स्थिति थी. विभागीय सचिव द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार अनुश्रवण किया जा रहा था. अब विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि नवनियुक्त सहायक आचार्यों के मामले में वह पुरानी शर्त प्रभावी नहीं होगी. Assistant Teacher

अब तेजी से होगा भुगतान

नवनियुक्त सहायक आचार्यों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बकाया वेतन का भुगतान अब तत्काल प्रभाव से किया जाएगा. इसके लिए पूर्व में आवंटित राशि का ही उपयोग किया जा सकेगा.निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि भुगतान में कोई अन्य व्यवधान न आए और सभी विभागीय दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन हो. इस निर्णय से राज्यभर के नवनियुक्त सहायक आचार्यों में खुशी की लहर है और उनके लंबे समय से लंबित वेतन भुगतान की प्रक्रिया जल्द पूरी होने की उम्मीद है.

ALSO READ: झारखंड की संस्कृति का महाकुंभ, जगन्नाथपुर रथ मेले में आस्था, स्वाद और मनोरंजन का अनूठा संगम, झूलों के रोमांच से लेकर पारंपरिक बाजार तक छाई रौनक 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *