Pakur : JLKM के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़ जिला अध्यक्ष हसन अंसारी को जिला अध्यक्ष पद से पद मुक्त कर दिया है. यह कार्रवाई नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए के लेनदेन की गंभीर शिकायत मिलने के बाद की गई है.
नौकरी दिलाने के नाम पर जिला अध्यक्ष ने लिए रुपए
आपको बता दे की बुधवार को हिरणपुर स्थित विवाह भवन में एक कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान कुछ युवक कार्यक्रम में पहुंचे और जिला अध्यक्ष हसन अंसारी को पकड़कर रुपए वापस करने की मांग कर रहे थे. युवाओं का कहना था की नौकरी दिलाने के नाम पर जिला अध्यक्ष हसन अंसारी ने रुपए लिए हैं. मगर अब तक ना तो नौकरी मिली और ना ही रूपया वापस मिली. कुछ देर के लिए वहां अफरा तफरी मच गया था. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंचकर हसन अंसारी को थाना ले गई थी. इसी मामले में JLKM के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने यह कार्रवाई की है.
Also Read : CM हेमंत सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड दीपाली रिया, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
