चतरा में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा

Chatra: शहर में गुरुवार को आस्था, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ...

चतरा
भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा

Chatra: शहर में गुरुवार को आस्था, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा पूरे विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ निकाली गई. पथलदास मंदिर परिसर से भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की दिव्य प्रतिमाओं को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर यात्रा की शुरुआत की गई.

प्रमुख मार्गों से गुजरी रथ यात्रा

रथ यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए. श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ रथ की रस्सी खींचकर अपने परिवार, समाज, राज्य और देश की सुख-समृद्धि की कामना की.

जयघोष और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण

पूरे यात्रा मार्ग में “जय जगन्नाथ” के जयघोष, भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा. महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में इस पावन यात्रा में शामिल हुए , जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा-अर्चना कर पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया.

ALSO READ: धनबाद: नवोदय विद्यालय में शर्मनाक करतूत- 10वीं के छात्र को बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा, न्यूड वीडियो बनाकर किया वायरल

सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना

रथ यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ से जिले, राज्य और देश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में गहरा उत्साह देखने को मिला और शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *