Koderma: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा राज्य में वर्ग ‘ग’ और वर्ग ‘ख’ के अराजपत्रित पदों पर नियुक्ति के लिए 19 जुलाई को परीक्षा आयोजित की जा रही है. कोडरमा जिले में इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन और आयोग ने कमर कस ली है.
22 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 8000 अभ्यर्थी
इस परीक्षा के लिए कोडरमा जिले में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 8000 परीक्षार्थी शामिल होंगे. केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहेंगे.
डिजिटल बारकोड और फ्लाइंग स्क्वायड से होगी निगरानी
आयोग की नई मानक संचालन प्रक्रिया के तहत इस बार प्रत्येक प्रश्नपत्र पर एक डिजिटल यूनिक बारकोड अंकित रहेगा. इससे प्रश्नपत्रों की ट्रैकिंग और निगरानी बेहद आसान हो जाएगी.
इसके अलावा, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए जिला स्तर पर विशेष फ्लाइंग स्क्वायड (उड़नदस्ता) टीम का गठन किया गया है, जो सभी केंद्रों पर लगातार पैनी नजर रखेगी.
परीक्षा के नियम और गाइडलाइंस
रिपोर्टिंग टाइम अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले अपनी निर्धारित सीट पर बैठना अनिवार्य होगा. प्रतिबंधित वस्तुएं परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.कड़ी कार्रवाई नियमों के उल्लंघन, नकल या किसी भी अनियमितता पर अभ्यर्थी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ALSO READ : लोहरदगा: खेत में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा
