रांची: 4 घंटे में लूटकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल और लूटी गई बाइक बरामद

Ranchi: दशमफॉल थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर अपाची मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकदी लूटने की घटना का पुलिस ने महज चार...

Ranchi
4 घंटे में लूट का पर्दाफाश, हथियार समेत 4 लुटेरे गिरफ्तार

Ranchi: दशमफॉल थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर अपाची मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकदी लूटने की घटना का पुलिस ने महज चार घंटे में खुलासा कर दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से लूटी गई अपाची बाइक, देशी पिस्तौल, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई दो अन्य मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं.

हथियार दिखाकर की थी लूट

15 जुलाई को आराडीह पंचायत के चुड़गी गांव के पास चार अपराधियों ने एक व्यक्ति को हथियार दिखाकर उसकी अपाची मोटरसाइकिल, नोकिया कीपैड मोबाइल, आधार कार्ड और नकदी लूट ली थी. घटना के बाद दशमफॉल थाना में मामला दर्ज किया गया.

तकनीकी जांच से चार घंटे में गिरफ्तारी

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ बुंडू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. तकनीकी विश्लेषण, वैज्ञानिक अनुसंधान, गुप्त सूचना और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने लगातार छापेमारी कर महज चार घंटे में पूरे मामले का खुलासा कर दिया.

पिस्तौल, बाइक और मोबाइल बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई अपाची बाइक, एक देशी पिस्तौल, नोकिया कीपैड मोबाइल, एक अन्य मोबाइल, आधार कार्ड, ₹500 नकद तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं.

तमाड़ के दो लूटकांड में भी संलिप्तता स्वीकार

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 14 जुलाई को तमाड़ थाना क्षेत्र में हुई दो अन्य लूट की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस इन मामलों की भी जांच कर रही है.

चार आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में अंकित मुंडा, गोपाल मुंडा, अजीत मुंडा (तीनों निवासी हुड़वा, थाना अड़की, जिला खूंटी) और गुरुवा मुंडा (एदेलबेड़ा, थाना तमाड़, जिला रांची) शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई जारी है.

ALSO READ: रांची: जवाहर नवोदय विद्यालय(JNV) में कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक मिलेगा मौका

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *