Koderma: तिलैया डैम थाना क्षेत्र के बड़कीधमराय निवासी पुलिस जवान नरेश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई. वे हजारीबाग के चलकुशा थाना में पदस्थापित थे, कुछ दिन पहले धनबाद के बरवड्डा थाना क्षेत्र में ट्रेलर से हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
कोमा में थे भर्ती
हादसे के बाद नरेश कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे कोमा में चले गए. शुक्रवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. इसी दुर्घटना में एक अन्य पुलिस जवान की मौके पर ही मौत हो गई थी.
गांव में पसरा मातम
शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया, अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस विभाग के जवान पहुंचे. स्थानीय लोगों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार पुलिसकर्मी बताया.
ALSO READ: कोडरमा: दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला–2026 में 93 अभ्यर्थियों का चयन, 34 को मिला ऑन-स्पॉट ऑफर लेटर
