चक्रधरपुर: केरा में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल अंतर्गत केरा गांव में शुक्रवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और...

Chakradharpur
केरा में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल अंतर्गत केरा गांव में शुक्रवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई. इस दौरान पूरा क्षेत्र “जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंज उठा. परंपरा के अनुसार भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर विराजमान होकर मौसीबाड़ी पहुंचे. रथयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

रथयात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. इस अवसर पर भुंइया समाज कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष परेश नायक भी रथयात्रा में शामिल हुए. उन्होंने भगवान जगन्नाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया.

धर्म और मानव सेवा का दिया संदेश

परेश नायक ने कहा कि रथयात्रा एक ऐसा पावन पर्व है, जिसमें भगवान स्वयं अपने भक्तों के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनते हैं. उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ भक्तों के दुखों का निवारण करने वाले और मनोकामनाएं पूर्ण करने वाले हैं. उन्होंने लोगों से धर्म, सत्य और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया.रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के बीच भगवान जगन्नाथ का महाप्रसाद वितरित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया.

ALSO READ: रांची: भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *