Hazaribagh: सोनम वांगचुक के समर्थन में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा सुधार और पेपर लीक पर उठाई आवाज

हजारीबाग: बाबू गांव चौक पर शुक्रवार को छात्र युवा अधिकार संघ के बैनर तले वैज्ञानिक और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के समर्थन में...

Hazaribagh
सोनम वांगचुक के समर्थन में हजारीबाग में छात्रों का प्रदर्शन

हजारीबाग:  बाबू गांव चौक पर शुक्रवार को छात्र युवा अधिकार संघ के बैनर तले वैज्ञानिक और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के समर्थन में विरोध सभा आयोजित की गई.सभा के दौरान छात्रों और युवाओं ने देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई. प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से सोनम वांगचुक से बातचीत करने और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की.

‘सोनम वांगचुक की लड़ाई भविष्य और पर्यावरण की लड़ाई’

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जीवन कुमार यादव ने कहा कि सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य, पर्यावरण संरक्षण और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए है.उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का इस मुद्दे पर मौन रहना लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुकूल नहीं है.

छात्रों की आवाज नहीं सुनने का लगाया आरोप

छात्र नेता रविंद्र पासवान ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आंदोलन कर रहे लोगों से अब तक किसी सरकारी प्रतिनिधि की बातचीत नहीं होना चिंता का विषय है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पेपर लीक और छात्रों से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है.

पेपर लीक से युवाओं का भविष्य प्रभावित

यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि देश के कई राज्यों में लगातार पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं.उन्होंने कहा कि वर्षों की मेहनत के बाद भी ऐसी घटनाओं से छात्रों और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और उनमें निराशा बढ़ रही है.

NTA को भंग करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

छात्र नेता अभिषेक राज कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की विश्वसनीयता प्रभावित हुई है.उन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भंग करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है.

ALSO READ: सिमडेगा: रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल, सिर्फ ₹10 में मिलेगा वाटरप्रूफ राखी लिफाफा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *