बोकारो में जनसुनवाई: उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, 37 आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

Bokaro: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को “हम आपको सुनते हैं” (लोक संवाद) कार्यक्रम के तहत उपायुक्त अजय नाथ झा ने...

Bokaro
बोकारो में जनसुनवाई: उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं

Bokaro: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को “हम आपको सुनते हैं” (लोक संवाद) कार्यक्रम के तहत उपायुक्त अजय नाथ झा ने आमजनों की समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई की. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत और जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर कुल 37 आवेदन प्रस्तुत किए. उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया.

समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश

उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है. जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों में भूमि एवं राजस्व, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, राशन कार्ड, पेयजल, विद्युत, आवास, सड़क और अन्य जनहित से जुड़े मामले शामिल रहे.

जनता और प्रशासन के बीच संवाद मजबूत करने की पहल

प्रशासन ने बताया कि “हम आपको सुनते हैं” कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और शासन-प्रशासन के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत बनाना है. सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन कर आवेदकों को जल्द से जल्द राहत उपलब्ध कराई जाए.

ALSO READ:भारत टेक्स 2026 में झारखंड की पारंपरिक कला और तसर सिल्क ने बटोरी सराहना, उद्योग सचिव ने किया पवेलियन का दौरा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *