कोडरमा: श्रावणी मेला की सौगात, रांची-भागलपुर के बीच चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Koderma: श्रावणी मेला में बाबा बैद्यनाथ धाम और सुलतानगंज जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने रांची-भागलपुर के बीच दो...

कोडरमा
श्रावणी मेला की सौगात

Koderma: श्रावणी मेला में बाबा बैद्यनाथ धाम और सुलतानगंज जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने रांची-भागलपुर के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है. ये ट्रेनें कोडरमा, तिलैया, नवादा, किउल, जमालपुर और सुलतानगंज होकर गुजरेंगी.

पहली स्पेशल ट्रेन 26 जुलाई से

ट्रेन संख्या 08690/08689 रांची-भागलपुर स्पेशल 26 जुलाई से 10 सितंबर 2026 तक सप्ताह में दो दिन चलेगी. रांची से यह ट्रेन रविवार और बुधवार शाम खुलेगी, जबकि भागलपुर से वापसी सोमवार और गुरुवार को होगी.

दूसरी ट्रेन 27 जुलाई से शुरू

ट्रेन संख्या 08646/08645 का परिचालन 27 जुलाई से 12 सितंबर 2026 तक होगा. यह ट्रेन सोमवार और शुक्रवार को रांची से चलेगी और मंगलवार व शनिवार को भागलपुर से वापस लौटेगी.

ALSO READ: हजारीबाग पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक: महिला अपराध, साइबर ठगी और अवैध खनन पर सख्ती, 60 दिनों में लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

इन ट्रेनों से कोडरमा और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को सुलतानगंज और भागलपुर तक सीधी रेल सुविधा मिलेगी. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले समय-सारिणी और आरक्षण की जानकारी लेने की अपील की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *