विश्व हॉकी में झारखंड का दम: भारतीय टीम की कमान संभालेंगी सलीमा टेटे, राज्य की चार बेटियां विश्व कप में दिखाएंगी जलवा

Ranchi: झारखंड ने एक बार फिर भारतीय हॉकी में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. नीदरलैंड्स और बेल्जियम में 15 से 30...

Jharkhand's strength in world hockey: Salima Tete will lead the Indian team, four daughters of the state will showcase their talent in the World Cup.

Ranchi: झारखंड ने एक बार फिर भारतीय हॉकी में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. नीदरलैंड्स और बेल्जियम में 15 से 30 अगस्त 2026 तक होने वाले एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के लिए घोषित भारतीय टीम में झारखंड की चार खिलाड़ियों को जगह मिली है. सबसे खास बात यह है कि सिमडेगा की स्टार खिलाड़ी सलीमा टेटे को भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है. यह न सिर्फ सलीमा, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है. विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में झारखंड की सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग शामिल हैं. इनमें सलीमा, ब्यूटी और दीपिका सिमडेगा जिले से हैं, जबकि निक्की प्रधान खूंटी की रहने वाली हैं. पहली बार ऐसा हुआ है कि महिला हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम में झारखंड के चार खिलाड़ियों और अकेले सिमडेगा की तीन खिलाड़ियों को एक साथ मौका मिला है.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: भाई-बहनों की सहमति के बिना नहीं बिकेगी पैतृक कृषि भूमि

भारतीय टीम का पहला मुकाबला चीन से 16 अगस्त को

भारतीय महिला टीम हाल के दिनों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. हाल ही में टीम ने न्यूजीलैंड में आयोजित एफआईएच नेशंस कप का खिताब अपने नाम किया था. इसी आत्मविश्वास के साथ टीम अब विश्व कप में उतरेगी. भारत को पूल-डी में चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है. भारतीय टीम 16 अगस्त को चीन, 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका और 20 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ अपना लीग मुकाबला खेलेगी. तीनों मैच नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन स्थित वैगनर हॉकी स्टेडियम में होंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *