सरायकेला में साप्ताहिक जनता दरबार, DC ने सुनी जनसमस्याएं

Seraikela: DC नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जन शिकायत निवारण कार्यक्रम के तहत साप्ताहिक जनता दरबार...

सरायकेला
साप्ताहिक जनता दरबार

Seraikela: DC नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जन शिकायत निवारण कार्यक्रम के तहत साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन DC के समक्ष प्रस्तुत किए.

DC ने कई मामलों का किया ऑन-द-स्पॉट समाधान

जनता दरबार में DC ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया. वहीं, जिन मामलों में विभागीय कार्रवाई की आवश्यकता थी, उन्हें संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को भेजते हुए जल्द निष्पादन के निर्देश दिए गए.

इन समस्याओं को लेकर पहुंचे लोग

जनता दरबार में सेविका चयन से जुड़े विवाद, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन, राशन कार्ड में नाम जोड़ने एवं संशोधन, वृद्धावस्था पेंशन बंद होने, पैतृक भूमि की ऑनलाइन प्रविष्टि, भूमि अभिलेखों में सुधार, बिजली के खंभों से झूल रहे तारों को ठीक कराने और पेसा नियमावली से जुड़े मामलों सहित कई विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.

ALSO READ: पाकुड़: झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा-163 रहेगा लागू

समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान का निर्देश

DC  नितिश कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का नियमानुसार जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें।.उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को उनकी समस्याओं का समाधान समय पर मिले, इसके लिए सभी विभाग प्रभावी कार्रवाई करें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *