पाकुड़: राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम को प्रभावी बनाने पर जोर, जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

Pakur: पाकुड़ जिले में किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के अंतर्गत...

Pakur: Emphasis on making the National Adolescent Health Program effective, district level orientation workshop organized

Pakur: पाकुड़ जिले में किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के अंतर्गत सदर अस्पताल के सभागार में जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति, पाकुड़ एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग (आईसीडीएस), नेहरू युवा केंद्र संगठन, शिक्षा विभाग तथा जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए किशोर स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया. प्रतिभागियों ने किशोरों के समग्र विकास के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं साझेदारी की आवश्यकता पर बल दिया. कार्यक्रम में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. एस. के. झा, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. कौशल किशोर सहित पिरामल फाउंडेशन के प्रणव झा, विवेक कुमार एवं परीक्षित मुंडा उपस्थित रहे. उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के उद्देश्यों, क्रियान्वयन रणनीतियों एवं जिला स्तर पर इसके प्रभावी संचालन पर विस्तृत जानकारी साझा की गई. साथ ही ‘प्रोजेक्ट सशक्त’ के माध्यम से किशोर-किशोरियों को सशक्त बनाने की पहल तथा जिला स्तर पर किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

यह भी पढ़ें: पलामू: NEET UG-2026 में सरकारी स्कूल का कमाल, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के 3 छात्रों ने हासिल की सफलता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *