Bokaro: शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने चास प्रखंड की चाकुलिया पंचायत अंतर्गत मूर्तीटांड़ टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान DEO सह DC ने BLO बबीता कुमारी से प्राप्त गणना प्रपत्रों तथा उनके डिजिटाइजेशन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने डिजिटाइजेशन कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण करने तथा एएसडीडी सूची (ASDD) समय पर तैयार करने का निर्देश दिया. साथ ही कार्य की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया.
सभी चरणों का निष्पादन दिशा-निर्देशों के अनुरूप करने का निर्देश
उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के सभी चरणों का निष्पादन निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से किया जाए, ताकि मतदाता सूची का अद्यतन कार्य निर्धारित समय में पूरा हो सके. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, प्रखंड विकास पदाधिकारी, चास प्रदीप कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: Hazaribagh: सोनम वांगचुक के समर्थन में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा सुधार और पेपर लीक पर उठाई आवाज
