पलामू: सर्पदंश से युवक की मौत, प्रशासन से मुआवजे की मांग

Palamu: जिले के रेहला थाना क्षेत्र में सर्पदंश से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिजन युवक के...

पलामू
सर्पदंश से युवक की मौत

Palamu: जिले के रेहला थाना क्षेत्र में सर्पदंश से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिजन युवक के शव के साथ उस सांप को भी अस्पताल (MMCH) लेकर पहुंचे, जिसने उसे डसा था. परिजनों ने सांप को मारकर अधमरा कर दिया था और उसे एक डिब्बे में बंद कर अस्पताल लाया. अस्पताल परिसर में सांप को देखकर आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए. कुछ लोगों का कहना था कि इलाज के दौरान डॉक्टरों को यह पता चल सकता था कि युवक को किस प्रकार के सांप ने काटा है, हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और युवक की मौत हो गई.

बिस्तर से उठते ही सांप ने डसा

परिजनों के अनुसार, युवक रात में अपने घर में सो रहा था, इसी दौरान वह शौच के लिए बिस्तर से नीचे उतरा, जहां अंधेरे में छिपे सांप ने उसे डस लिया, घटना के समय तेज बारिश हो रही थी. वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण युवक को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका, जिससे उसकी हालत बिगड़ती गई और इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई.

परिवार का इकलौता कमाने वाला था युवक

मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. वह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था, उसके निधन के बाद तीन छोटे बच्चों समेत पूरा परिवार बेसहारा हो गया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ALSO READ: EXCLUSIVE : झारखंड के हर पंचायत में ‘बर्तन बैंक’ की आधिकारिक शुरुआत, सरकार ने तय किए मानक, प्लास्टिक-थर्मोकोल मुक्त होंगे ग्रामीण आयोजन

प्रशासन से मुआवजे की मांग

पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है. उनका कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और सरकारी सहायता मिलने से बच्चों के भविष्य को कुछ सहारा मिल सकेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *