Ranchi: झारखंड के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है. सरकार के ताजै आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल 10,27,506 युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया है. इसमें से 7,16,414 युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया गया है, जबकि 3,47,044 युवाओं को अब तक जॉब ऑफर प्राप्त हुए हैं.
एक्सेल योजना की अब तक की फैक्ट फाइल
• काउंसलिंग: कुल 12,015 युवाओं की काउंसलिंग की गई.
• प्रशिक्षण: 10,787 युवाओं ने अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया
• जॉब ऑफर: कुल 6,277 युवाओं को अब तक रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं.
दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र का क्या है गणित
• काउंसलिंग: इस योजना के तहत 4,51,780 युवाओं की काउंसलिंग की गई.
• प्रशिक्षण: 3,83,318 युवाओं ने अपना प्रशिक्षण पूरा किया है.
• जॉब ऑफर: 2,04,393 युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी मिली है.
सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना की फैक्ट फाइल
• काउंसलिंग: कुल 2,84,066 युवाओं को इस योजना के तहत काउंसलिंग का लाभ मिला
• प्रशिक्षण: 2,43,541 युवाओं ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया.
• जॉब ऑफर: 1,11,794 युवाओं को रोजगार के प्रस्ताव मिले हैं.
ब्लॉक लेवल इंस्टीट्यूट फॉर रूरल स्किल एक्यूशन योजना की फैक्ट फाइल
• काउंसलिंग: इस योजना के अंतर्गत 1,24,629 युवाओं की काउंसलिंग की गई.
• प्रशिक्षण: 75,890 युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित किया गया.
• जॉब ऑफर: कुल 27,945 युवाओं को जॉब ऑफर प्राप्त हुए हैं.
