Seraikela: गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बोलायडीह स्थित शीतला मंदिर के सामने शनिवार दोपहर करीब 1 बजे दिनदहाड़े एक युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई वारदात
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्षेत्र की सबसे अधिक आबादी वाले इस स्थान पर चार-पांच हमलावरों ने बीच सड़क पर एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ धारदार हथियार से हमला किया. हमलावरों ने मौके पर ही युवक की हत्या कर दी और फरार हो गए. घटना के समय मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन दहशत के कारण कोई भी खुलकर कुछ बताने को तैयार नहीं था.
पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक की पहचान जगन्नाथ गोप उर्फ कड़ा के रूप में हुई है.
ALSO READ: सोनम वांगचुक के मुद्दे पर JMM का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- ‘लोकतंत्र और संविधान पर हो रहा प्रहार’
पुलिस ने शुरू की छापेमारी
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. दिनदहाड़े हुई इस हत्या से क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल है. SDPO सरायकेला अभिनव भरद्वाज ने कहा, “मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और घटना का खुलासा किया जाएगा.पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
