विशेष लोक अदालत का आयोजन: चेक बाउंस के 724 मामलों का निष्पादन, दो करोड़ से अधिक का सेटलमेंट

Ranchi: रांची सिविल कोर्ट में शनिवार को चेक अनादरण (चेक बाउंस) से संबंधित विशेष लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया. झालसा...

Special Lok Adalat organized: 724 cheque bounce cases resolved, settlement of over Rs 2 crore

Ranchi: रांची सिविल कोर्ट में शनिवार को चेक अनादरण (चेक बाउंस) से संबंधित विशेष लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया. झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश, सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना और रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस अदालत में कुल 724 मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया गया. इसके साथ ही रिकॉर्ड 2,12,91,128 रुपये (दो करोड़ बारह लाख इानबे हजार एक सौ अठाईस) की समझौता राशि (सेटलमेंट) तय की गई. मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए अदालत में कुल 30 पीठ (बैंच) का गठन किया गया था. डालसा सचिव राकेश रौशन ने बताया कि इस विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के लिए 3 जुलाई से 17 जुलाई तक प्री-लोक अदालत बैठकों का आयोजन किया गया था. वादकारियों को समय पर नोटिस भेजने के साथ-साथ पीएलवी के माध्यम से पोस्टर-बैनर लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया था. इस आयोजन की सफलता के लिए न्यायिक दंडाधिकारियों, पुलिस प्रशासन, बैंकों और बीमा कंपनियों के अधिकारियों के साथ पूर्व में ही कई दौर की बैठकें कर रणनीति तैयार की गई थी.

यह भी पढ़ें: झारखंड: अधिकारियों के रवैये से नाराज वित्त मंत्री ने लिखा पत्र, कहा- ‘अहंकार में डूबे हैं अफसर, नहीं उठाते फोन’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *