सरायकेला: किसान दिवस पर बड़ी सौगात, 50 किसानों को मिला ₹47 लाख का कृषि ऋण

Saraikela: किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से किसान दिवस के अवसर पर शनिवार को...

Saraikela
50 किसानों को सौंपे गए ऋण स्वीकृति पत्र

Saraikela: किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से किसान दिवस के अवसर पर शनिवार को बग्राईसाई में कृषि ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बैंक ऑफ इंडिया और सहयोगी महिला समिति, बग्राईसाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 50 किसानों के बीच कुल 47 लाख रुपये के कृषि ऋण का वितरण किया गया.

किसानों को केसीसी और कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ा गया

कार्यक्रम के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और अन्य कृषि ऋण योजनाओं के तहत पात्र किसानों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए. साथ ही किसानों को बैंकिंग सेवाओं, कृषि वित्त और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई.

कृषि क्षेत्र को वित्तीय सहायता देना बैंक की प्राथमिकता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैंक ऑफ इंडिया के उप आंचलिक प्रबंधक अजीत कांत ने कहा कि कृषि क्षेत्र को संस्थागत वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना बैंक की प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने किसानों से बैंक की कृषि ऋण योजनाओं का लाभ उठाने और ऋण राशि का उपयोग उत्पादक कार्यों में करने की अपील की.

उन्होंने किसानों से समय पर ऋण अदायगी सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया, ताकि वे भविष्य में भी बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकें.

आधुनिक तकनीक अपनाने से बढ़ेगी किसानों की आय

अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) बरुण कुमार चौधरी ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न कृषि और जनकल्याणकारी ऋण योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि संस्थागत ऋण का सही उपयोग कर किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपना सकते हैं, जिससे उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि होगी.

किसानों की समस्याओं का किया गया समाधान

कार्यक्रम के दौरान किसानों की बैंकिंग और कृषि वित्त से जुड़ी समस्याओं को सुना गया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया. मौके पर बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक अमन बर्नवाल, सब्यसाची पात्रा, सहयोगी महिला समिति की चामी मुर्मू, जवाहर महतो, जयपाल मुर्मू सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे.

ALSO READ: रांची: पंडरा में मामा ढाबा के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *