Koderma: जिले के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत जामु और हरलाडीह जंगल में जंगली हाथियों के झुंड ने डेरा जमा लिया है. हाथियों की मौजूदगी से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है. वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है.
कई इलाकों में कर रहे विचरण
वन विभाग के अनुसार हाथियों का झुंड जामु , हरलाडीह, बेरहवा और दशारो के जंगलों में घूम रहा है, कभी भी हाथी आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर सकते हैं.
ग्रामीणों को सावधानी बरतने की अपील
वनरक्षी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि ग्रामीण रात के समय और सुबह-सुबह अकेले जंगल या नदी किनारे जाने से बचें. बच्चों को अकेले बाहर न भेजें और हाथी दिखने पर उनके पास न जाएं.
वन विभाग कर रहा लगातार गश्त
हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग की टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही है. विभाग ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और हाथियों की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है.
