CISF की पूर्व IG ए. यामिनी प्रिया का आकस्मिक निधन, रांची सेक्टर में रही थीं पदस्थापित

Ranchi: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की पूर्व महानिरीक्षक (IG) ए. यामिनी प्रिया का दिल्ली के एक अस्पताल में शानिवार को आकस्मिक...

Former CISF IG A. Yamini Priya, posted in Ranchi sector, passes away suddenly

Ranchi: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की पूर्व महानिरीक्षक (IG) ए. यामिनी प्रिया का दिल्ली के एक अस्पताल में शानिवार को आकस्मिक निधन हो गया है. वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं. उनके असामयिक निधन से पूरे सीआईएसएफ महकमे और पुलिस प्रशासनिक हलके में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके निधन पर सीआईएसएफ के डीजी प्रवीर रंजन सहित बल के तमाम राजपत्रित और गैर-राजपत्रित अधिकारियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. महानिदेशक ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. सीआईएसएफ मुख्यालय द्वारा जारी एक संदेश में कहा गया कि यामिनी प्रिया का जाना बल के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उन्हें उनकी समर्पित सेवा, अनुकरणीय नेतृत्व क्षमता और बल के विकास में दिए गए बहुमूल्य योगदान के लिए हमेशा याद रखा जाएगा.

रांची सेक्टर में रहा संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी कार्यकाल

ए. यामिनी प्रिया की गिनती सीआईएसएफ के बेहद प्रतिष्ठित और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों में होती थी. उनके शानदार करियर को देखते हुए सीआईएसएफ मुख्यालय ने उन्हें डीआईजी से आईजी के पद पर पदोन्नति दी थी. पदोन्नति के बाद उन्हें पूर्वी खंड, रांची (झारखंड-बिहार) सेक्टर की कमान सौंपी गई थी. उन्होंने एक जुलाई 2025 को पूर्वी खंड रांची सेक्टर के आईजी के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया था. हालांकि, स्वास्थ्य कारणों से इस महत्वपूर्ण पद पर उनका कार्यकाल काफी संक्षिप्त रहा.

यह भी पढ़ें: झारखंड हाई कोर्ट कैंपस में बनेगा भव्य फुटबॉल ग्राउंड, भवन निर्माण विभाग ने शुरू की प्रक्रिया

स्वास्थ्य कारणों से ली थी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति

रांची सेक्टर में कार्यभार संभालने के बाद से ही उनका स्वास्थ्य लगातार खराब चल रहा था. बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए, पदभार ग्रहण करने के एक महीने के भीतर ही उन्होंने सीआईएसएफ मुख्यालय को अपनी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए आवेदन सौंप दिया था. मुख्यालय ने उनकी स्थिति और चिकित्सीय कारणों को समझते हुए उनके आवेदन को स्वीकार कर लिया और उन्हें आईजी के पद से सेवामुक्त कर दिया था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *