चाईबासा: दूरस्थ हेस्साडीह पहुंचे DC-SP, सुरक्षा व्यवस्था के साथ विकास योजनाओं का लिया जायजा

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार के...

West Singhbhum
हेस्साडीह पहुंचे DC-SP, सुरक्षा व्यवस्था के साथ विकास योजनाओं का लिया जायजा

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार के साथ बंदगांव प्रखंड के सुदूरवर्ती हेस्साडीह क्षेत्र का संयुक्त दौरा किया. इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की.

CRPF कैंप का किया निरीक्षण

दौरे के क्रम में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने हेस्साडीह स्थित सीआरपीएफ कैंप का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

दूरस्थ क्षेत्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिले के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, आंगनबाड़ी और जन वितरण प्रणाली सहित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से लागू करने का निर्देश दिया.

सुरक्षा और विकास एक-दूसरे के पूरक: SP

पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने कहा कि सुरक्षा और विकास एक-दूसरे के पूरक हैं. जिला पुलिस और सुरक्षा बल स्थानीय प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाकर क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण कायम रखने और विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं.

स्थानीय समस्याओं की ली जानकारी

भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों और स्थानीय स्तर की समस्याओं की जानकारी ली. संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के समाधान और विकास योजनाओं को प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए गए. जिला प्रशासन ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम के दूरस्थ क्षेत्रों में भी विकास कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके.

ALSO READ: चक्रधरपुर में विकास की रफ्तार तेज, 4 पंचायतों में PCC सड़क का बनेगा DPR

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *