चक्रधरपुर में विकास की रफ्तार तेज, 4 पंचायतों में PCC सड़क का बनेगा DPR

West Singhbhum: चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया...

पश्चिम सिंहभूम
चक्रधरपुर में विकास की रफ्तार तेज

West Singhbhum: चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव की अनुशंसा पर डीएमएफटी (DMFT) मद से क्षेत्र की चार अलग-अलग पंचायतों में PCC सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

प्रस्तावित सड़कों का हुआ स्थल निरीक्षण

सड़क निर्माण कार्य को गति देने के उद्देश्य से विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम के नेतृत्व में विशेष प्रमंडल के सहायक अभियंता (SDO) और कनिष्ठ अभियंता (JE) ने प्रस्तावित स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जांच की गई, ताकि जल्द से जल्द डीपीआर (DPR) तैयार कर निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके.

ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा

विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास और सड़क व्यवस्था को मजबूत करना विधायक सुखराम उरांव की प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को वर्षों से चली आ रही आवागमन की परेशानी से राहत मिलेगी. उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि गुणवत्तापूर्ण DPR जल्द तैयार किया जाए, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो और ग्रामीणों को जल्द इसका लाभ मिल सके.

ग्रामीणों ने जताया विधायक का आभार

स्थल निरीक्षण के दौरान विशेष प्रमंडल के SDO और JE के साथ झामुमो के स्थानीय कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क निर्माण की पहल के लिए विधायक सुखराम उरांव का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही निर्माण कार्य धरातल पर दिखाई देगा.

ALSO READ: सरायकेला: ईचागढ़ में अवैध बालू परिवहन पर शिकंजा, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त

इन पंचायतों में बनेंगी नई PCC सड़कें

केनके पंचायत:
ग्राम बाघमारा में विक्रम हासंदा के घर से घनश्याम गागराई के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा.

नलिता पंचायत:
टोकलो-कुचाई मुख्य मार्ग बुरूडिह से बुरूडिह तक पीसीसी सड़क निर्माण की योजना है.

केरा पंचायत:
जैरिए शिमला बाद सीमा से चन्द्रजरकी आम बगान तक सड़क निर्माण किया जाएगा.

इटिहासा पंचायत:
सेंगेलदिपी क्षेत्र में स्व. पेटरा नायक के घर से मदन नायक के घर होते हुए उंचीबिता चुड़ाका साल खेत तक और वहां से गाजीडीह मुख्य सड़क तक पथ निर्माण किया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *