Palamu : जिले के तरहसी प्रखंड के परसाई ग्रिड अंतर्गत सुखरो-सेलारी गांव में ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत करते समय करंट लगने से बिजली मिस्त्री सत्येंद्र मेहता की दर्दनाक मौत हो गई.
बिजली विभाग के लापरवाही से हुई मौत
बताया गया है कि मरम्मत कार्य के दौरान अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो जाने के कारण वे करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. घटना के बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने परिजनों को मुआवजा देने और घटना की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है.
Also Read : पलामू : ट्रांसफॉर्मर मरम्मत के दौरान बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
