पलामू : जपला स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से बिहार के युवक की मौत

Palamu : डेहरी ऑन सोन- गढ़वा रोड रेलखंड के जपला रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार देर रात मालगाड़ी की चपेट में आने...

जपला रेलवे स्टेशन

Palamu : डेहरी ऑन सोन- गढ़वा रोड रेलखंड के जपला रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार देर रात मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. बताया जाता है की घटना के बाद रेलवे कर्मियों व जपला आरपीएफ ने गंभीर रूप से घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल, हुसैनाबाद पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान बिहार, रोहतास निवासी रंजीत यादव के रूप में हुई है.

पुलिस कर रही जांच

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया युवक शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और राजकीय रेल थाना को दे दी गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मामले की जांच की जा रही है. वही मृतक के परिजन हुसैनाबाद पहुंच चुके है.

 

ALSO READ : लद्दाख में केमिकल और सिंथेटिक फर्टिलाइजर बैन, मॉडल ऑर्गेनिग क्षेत्र के साथ हिमालय बचाने की पहल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *