कोडरमा : रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा, एक व्यक्ति की हुई मौत

koderma : धनबाद-गया रेलखंड पर जयनगर थाना क्षेत्र के कन्द्रपडीह गांव के समीप पोल संख्या 386/22 के पास रविवार सुबह करीब 8...

रेलवे ट्रैक

koderma : धनबाद-गया रेलखंड पर जयनगर थाना क्षेत्र के कन्द्रपडीह गांव के समीप पोल संख्या 386/22 के पास रविवार सुबह करीब 8 बजे रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान एक दर्दनाक हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान कन्द्रपडीह निवासी शिबू जसवाल के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार शिबू जासवाल रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. इसी दौरान वह अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गए. जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

शव क्षत-विक्षत हुआ

हादसे में शव क्षत-विक्षत हो गया. सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव देखा और इसकी सूचना रेलवे पुलिस और जयनगर थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और जयनगर थाना प्रभारी विकास कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

 

ALSO READ : झारखंड पुलिस के सिपाही स्तर के पुलिसकर्मी भी जा सकते है केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, DGP को लिखा गया पत्र

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *