सरकारी विभागों ने जनवरी से 19 जुलाई तक जारी किए 68 हजार से अधिक आदेश, छुट्टी, वेतन वृद्धि, विभागीय कार्यवाही से लेकर निलंबन तक के आदेश हैं शामिल

Ranchi : झारखंड सरकार के विभागों ने 1 जनवरी 2026 से 19 जुलाई तक कुल 68,679 सेवा-संबंधी आदेश जारी किए हैं. इसमें...

झारखंड सरकार

Ranchi : झारखंड सरकार के विभागों ने 1 जनवरी 2026 से 19 जुलाई तक कुल 68,679 सेवा-संबंधी आदेश जारी किए हैं. इसमें छुट्टी, वेतन वृद्धि, विभागीय कार्यवाहगी, सेवा संपुष्ट से लेकर निलंबन तक के आदेश शामिल है. इसमें छुट्टी लेने में गृह विभाग के कर्मी सबसे आगे है. कांस्टेबल से लेकर एएसआई ASI और इंस्पेक्टर स्तर तक के पुलिसकर्मियों ने उपार्जित अवकाश का सर्वाधिक उपयोग किया है. केवल 17 और 18 जुलाई के बीच ही दर्जनों सिपाही और हवलदारों की छुट्टियां स्वीकृत की गई है. जुलाई महीना सरकारी विभागों में वेतन वृद्धि का महीना माना जाता है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले दो सप्ताह में हजारों कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि के आदेश जारी किए गए है.

इन विभागों में सबसे अधिक आदेश जारी

वन एवं पर्यावरण विभाग : जामताड़ा, दुमका, देवघर और लातेहार वन प्रमंडलों में लिपिकों, आदेशपालों और वनरक्षियों की वेतन वृद्धि का आदेश जारी किया गया है. खासकर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होने वाली वेतन वृद्धि की आदेशों की सूची काफी लंबी हो गई है.
• श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग : रांची और दुमका कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों की वेतन वृद्धि का आदेश जारी किए गए है.
जल संसाधन विभाग : साहिबगंज, देवघर और हजारीबाग में पदस्थापित कर्मियों के वार्षिक इंक्रीमेंट का आदेश जारी किए गए है.
अन्य विभाग : खान एवं भू-तत्व विभाग (पलामू) और ग्रामीण कार्य विभाग (दुमका) में भी वेतन वृद्धि का आदेश जारी किया गया है. आदेश का तेजी से क्रियान्यवयन किया जा रहा है.
• जिला स्तर के भी आदेश : केवल रांची मुख्यालय ही नहीं, बल्कि सिमडेगा के कोलिबेरा ब्लॉक, पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा और हजारीबाग से भी जिला स्तर से आदेश जारी किए गए है.
• मुख्यालय स्तर से : मुख्यालय स्तर से विभिन्न विभागों से ट्रांसफर पोस्टिंग, विभागीय कार्यवाही. सेवा संपुष्टि, शुद्धी पत्र सहित योजनाओं से संबंधित आदेश जारी किए गए है.

 

ALSO READ : पीवी सिंधू ने रचा इतिहास, जापान ओपन सुपर 750 की चैंपियन बनी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *