दुमका में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने की उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक: अधिकारियों को राजस्व लक्ष्य पूरा करने और अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई के दिए कड़े निर्देश

Dumka : जिला समाहरणालय सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में...

Minister Yogendra Prasad held a review meeting of the Excise Department in Dumka: Strict instructions were given to the officials to meet the revenue target and take strict action against illegal liquor.

Dumka : जिला समाहरणालय सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई. सोमवार को आयोजित हुए इस बैठक में संथाल परगना प्रमंडल के दुमका, देवघर, पाकुड़, जामताड़ा एवं गोड्डा जिले के उत्पाद विभाग के कार्यों, राजस्व संग्रहण, प्रवर्तन कार्रवाई और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की गहन समीक्षा की गई.

पिछले 5 वर्षों के राजस्व की समीक्षा, लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश

बैठक के दौरान मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने पिछले पांच वर्षों के जिलेवार राजस्व संग्रहण के आंकड़ों की समीक्षा की. उन्होंने सभी जिलों के उत्पाद अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत राजस्व संग्रहण सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि राजस्व वृद्धि के लिए एक योजनाबद्ध और प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध तरीके से काम करना होगा.

यह भी पढ़ें: झारखंड प्रभारी के. राजू की दो टूक, कहा- ‘कांग्रेस एक-एक मतदाता के अधिकार की करेगी हिफाजत’

अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर कसने लगा शिकंजा

अवैध शराब के नेटवर्क को ध्वस्त करने पर जोर देते हुए योगेन्द्र प्रसाद ने अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए. मंत्री ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के संदिग्ध ठिकानों पर लगातार और प्रभावी छापेमारी अभियान चलाए जाएं. सभी उत्पाद अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्रों का दौरा करें और धरातलीय स्थिति पर नजर रखें. गुप्त सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाया जाए ताकि सटीक जानकारी पर त्वरित कार्रवाई की जा सके. प्राप्त सूचनाओं के आधार पर की गई कार्रवाइयों की नियमित रिपोर्ट विभाग को भेजी जाए.

गोड्डा जिले की शिकायतों पर जताई नाराजगी, दी चेतावनी

समीक्षा के क्रम में गोड्डा जिले से उत्पाद विभाग से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने गहरा असंतोष और नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि विभागीय कार्यों में किसी भी स्तर पर कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. भविष्य में ऐसी शिकायतें मिलने पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: कैबिनेट की बैठक कल, लिए जाएंगे अहम निर्णय

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *