Bokaro: बोकारो थर्मल स्थित DVCअस्पताल और CSR के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को नावाडीह प्रखंड के उपरघाट स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बरई में डायरिया जागरूकता सह एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों एवं ग्रामीणों को डायरिया जैसी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना तथा एनीमिया की समय पर पहचान कर उपचार सुनिश्चित करना था.
94 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
शिविर में कुल 94 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया. जांच के दौरान एनीमिया की विशेष स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 51 लाभार्थी एनीमिया से पीड़ित या उसके लक्षणों से ग्रसित पाए गए.
एनीमिया से बचाव के लिए पौष्टिक आहार पर जोर
डॉ. नायक ने कहा कि शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया से बचने के लिए पौष्टिक भोजन, आयरन युक्त आहार और हरी पत्तेदार सब्जियों का नियमित सेवन आवश्यक है. समय रहते एनीमिया की पहचान होने पर इसका प्रभावी उपचार संभव है.
ORS और स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
शिविर के दौरान विद्यालय के बच्चों और ग्रामीणों को ORS के सही उपयोग, स्वच्छता बनाए रखने और डायरिया से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई. साथ ही स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करने की अपील की गई.
