चतरा में निजी बॉडीगार्ड मर्डर मामला: खैनी मांगने को लेकर शुरू हुआ था विवाद, गुस्से में जवान ने कर दी हत्या

रॉकी यादव और बिहार पुलिस के जवान से पुलिस अधिकारी कर रहे हैं पूछताछ Ranchi/chatra: चतरा में आज मामूली विवाद में खूनी...

Private bodyguard murder case in Chatra: Dispute started over asking for tobacco, angry soldier killed him
  • रॉकी यादव और बिहार पुलिस के जवान से पुलिस अधिकारी कर रहे हैं पूछताछ

Ranchi/chatra: चतरा में आज मामूली विवाद में खूनी वारदात को अंजाम दिया गया. यह मामला खैनी मांगने को लेकर शुरू हुआ था. इसके बाद एक जवान ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर एक निजी बॉडीगार्ड की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना ने इलाके में दहशत पैदा कर दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. चतरा पुलिस इस मामले में ठेकेदार रॉकी यादव और उसके साथ चतरा आये बिहार पुलिस के एक जवान से पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची में प्रदर्शन, DSPMU के बाहर छात्रों का केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

खैनी मांगने पर हुआ विवाद, तैश में आकर की फायरिंग

यह पूरी घटना महज खैनी मांगने से शुरू हुई. मृतक की पहचान अतुल कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला था. मृतक अतुल कुमार बिहार के बेला विधायक मनोरमा देवी का निजी बॉडीगार्ड था. हालांकि ठेकेदार रॉकी यादव उसे अपने साथ लेकर घूम रहा था. घटना के वक्त अतुल कुमार ने वहां तैनात एक जवान बलवीर सिंह से खैनी मांगी थी. बलवीर सिंह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का निवासी है. खैनी मांगने की बात पर बलवीर सिंह अचानक उग्र हो गया. दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बलवीर ने अपना आपा खो दिया. विवाद बढ़ने पर आरोपी जवान बलवीर सिंह ने तैश में आकर अतुल पर फायरिंग कर दी. गोली लगने से अतुल लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा. घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोग जब तक कुछ समझ पाते और बीच-बचाव करते, तब तक अत्यधिक खून बह जाने के कारण अतुल की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जवान ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने उसे पकड़ लिया.

यह भी पढ़ें: शोषण और मारपीट से थी आहत, 25 लाख की इनामी नक्सली की पत्नी बबिता ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त

घटना की सूचना मिलते ही नजदीकी थाना की पुलिस और पुलिस अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बलवीर को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस ने आरोपी बलवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जब्त कर लिया गया है. वहीं मामले की जानकारी मृतक अतुल कुमार के परिवार वालों को दे दी गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *