हजारीबाग: 20 साल का इंतजार खत्म, आदर्श DAV के खिलाड़ियों ने खो-खो में रचा इतिहास

Hazaribagh: विष्णुगढ़ प्रखंड के चेडरा स्थित आदर्श DAV पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 20वीं सब-जूनियर झारखंड राज्य खो-खो चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार...

हजारीबाग
आदर्श DAV के खिलाड़ियों ने खो-खो में रचा इतिहास

Hazaribagh: विष्णुगढ़ प्रखंड के चेडरा स्थित आदर्श DAV पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 20वीं सब-जूनियर झारखंड राज्य खो-खो चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया. खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल की बदौलत टीम ने लगभग 20 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद राज्य उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया.

20 साल बाद मिली ऐतिहासिक सफलता

रामगढ़ जिले के सौंदा बस्ती स्टेडियम में 18 से 20 जुलाई तक आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड की कई मजबूत टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और बेहतरीन प्रदर्शन का परिचय देते हुए टीम को उपविजेता बनाया. यह उपलब्धि करीब दो दशक बाद हासिल होने से विद्यालय के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है.

इन खिलाड़ियों ने निभाई अहम भूमिका

विद्यालय के कृष्णा कुमार (कक्षा-8), विराट कुमार (कक्षा-6), प्रिंस कुमार (कक्षा-6) और शुभांकर शेखर (कक्षा-8) ने पूरे टूर्नामेंट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया. इन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और टीम भावना के दम पर विद्यालय को यह बड़ी सफलता दिलाई.

ALSO READ: कोडरमा: मरकच्चो मे 23 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, पेयजल और पढ़ाई प्रभावित

प्रशिक्षक को दिया सफलता का श्रेय

खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के खेल शिक्षक और प्रशिक्षक सौरभ कुमार यादव को दिया. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षक के कुशल मार्गदर्शन, अनुशासित अभ्यास और निरंतर प्रेरणा की बदौलत ही टीम इस मुकाम तक पहुंच सकी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *