बोकारो: SIR चुनाव पाठशाला की तैयारियों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ DC की बैठक

Bokaro: मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के...

Bokaro: DC holds meeting with representatives of political parties regarding preparations for SIR election school

Bokaro: मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत चल रहे कार्यों एवं 22 जुलाई को आयोजित होने वाले तृतीय चरण की बूथ स्तरीय बैठक/चुनाव पाठशाला की जानकारी दी. बैठक में डीईओ सह डीसी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30 जून से 29 जुलाई तक चल रहे एन्यूमरेशन फेज के अंतर्गत सभी 1,581 मतदान केंद्रों पर तीन चरणों में बैठक आयोजित की जा रही है. तीसरे चरण की बैठक 22 जुलाई को आयोजित होगी. इसमें बीएलओ, बीएलए-2, चुनाव पाठशाला के सदस्य, सामान्य मतदाता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य राजनीतिक प्रतिनिधि भाग लेंगे. उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों से अपने-अपने नामित बीएलए-2 की उपस्थिति प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुनिश्चित कराने का आग्रह किया, ताकि मतदाता सूची के प्रारूप एवं एएसडीडीएफ सूची (मृत, स्थानांतरित, डुप्लीकेट, अनुपस्थित/लापता एवं हस्ताक्षर से इनकार करने वाले मतदाताओं) का संयुक्त रूप से सत्यापन कर अंतिम रूप दिया जा सके. डीईओ सह डीसी ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के संकाओं का समाधान किया.

यह भी पढ़ें: 1 सितंबर से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सुविधाओं पर रहेगा फोकस

सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

डीईओ सह डीसी ने कहा कि जिन मतदाताओं से अब तक गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुए हैं, उनसे तत्काल प्रपत्र प्राप्त कर बीएलओ को उपलब्ध कराने के लिए भी सभी राजनीतिक दल को सहयोग करने को कहा. बैठक में बताया कि 21 जुलाई 2026 तक बोकारो जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 15,35,267 मतदाताओं में से 14,17,164 (92.31 प्रतिशत) गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं तथा 10,72,538 (69.86 प्रतिशत) प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है. बोकारो विधानसभा क्षेत्र में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में और तेजी लाने के लिए राजनीतिक दलों से सहयोग का अनुरोध किया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *