बोकारो में एक लाख से अधिक मतदाताओं ने नहीं जमा किया गणना प्रपत्र

Bokaro: विधानसभा क्षेत्र के बोकारो स्टील सिटी और चास नगर निगम क्षेत्र के एक लाख से अधिक मतदाताओं ने अब तक गणना...

बोकारो
अजय नाथ झा ,DC बोकारो

Bokaro: विधानसभा क्षेत्र के बोकारो स्टील सिटी और चास नगर निगम क्षेत्र के एक लाख से अधिक मतदाताओं ने अब तक गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है. DC अजय नाथ झा ने शहरी मतदाताओं से 24 जुलाई तक अनिवार्य रूप से गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की है.

SIR अभियान की समीक्षा

समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में DC ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान की प्रगति की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्र लोकतंत्र में मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है.

92 प्रतिशत से अधिक प्रपत्र वितरित

जिले में अब तक 15,35,267 मतदाताओं में से 14,17,164 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं. वहीं 10,72,538 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है.

22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव पाठशाला

DEO ने बताया कि 22 जुलाई को जिले के सभी 1,581 मतदान केंद्रों पर चुनाव पाठशाला आयोजित होगी. इसमें BLO और BLO सुपरवाइजरों की बैठक कर ASDDF सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा.

ALSO READ: बोकारो: सरकारी जमीन हड़प बना दिया आलीशान रिसॉर्ट, जांच के लिए चास अंचल पहुंचे आयुक्त

मतदाताओं के लिए हेल्पलाइन जारी

मतदाता अपना नाम voters.eci.gov.in, ceo.jharkhand.gov.in और ECI NET ऐप के माध्यम से देख सकते हैं. जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 और हेल्पलाइन नंबर 9264441992, 8292666522 और 7033305037 पर संपर्क किया जा सकता है.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *