NEWSROOM: नई दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस ने छात्रों से जुड़े मुद्दों और हालिया पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास से प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकाला. पीएम आवास के पास पहुंचने पर दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया. इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कई सांसद सड़क पर धरने पर बैठ गए.
मौके से हटाए गए कार्यकर्ता
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं को डिटेन कर लिया. राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम और प्रियंका गांधी को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया. वहीं, प्रदर्शन में शामिल अन्य कार्यकर्ताओं को भी मौके से हटाया गया. कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया, जबकि पुलिस का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई.
यह भी पढ़ें: सात अगस्त को झारखंड विधानसभा में पेश होगा अनुपूरक बजट
