Ranchi: झारखंड विधानसभा का आगामी सत्र हंगामेदार और विधायी कार्यों के लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है. 6 अगस्त से शुरू हो रहा यह सत्र 12 अगस्त तक चलेगा, जिसमें कुल 5 कार्यदिवसों के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुहर लगेगी. सत्र के पहले दिन यानी 6 अगस्त को नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण, अध्यादेशों को पटल पर रखना और दिवंगत विभूतियों को श्रद्धांजलि देने के साथ विधिवत शुरुआत होगी. इसके बाद, 7 अगस्त को सदन में प्रश्नकाल के साथ-साथ सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी, जिस पर 10 अगस्त को विस्तार से चर्चा होगी और मतदान कराया जाएगा. साप्ताहिक अवकाश (8 और 9 अगस्त) के बाद, सत्र के अंतिम चरण यानी 11 और 12 अगस्त को प्रश्नकाल के अलावा कई महत्वपूर्ण राजकीय विधेयक और अन्य विधायी कार्य निपटाए जाएंगे. सत्र के अंतिम दिन 12 अगस्त को गैर सरकारी संकल्पों पर भी चर्चा होगी.
सात अगस्त को झारखंड विधानसभा में पेश होगा अनुपूरक बजट
Ranchi: झारखंड विधानसभा का आगामी सत्र हंगामेदार और विधायी कार्यों के लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है. 6 अगस्त से शुरू...
सम्बंधित ख़बरें
