जंतर-मंतर मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

Newswave Desk: सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर CJP के धरने के दौरान छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर दायर याचिका पर...

Supreme Court
Supreme Court refuses immediate hearing on Jantar Mantar matter

Newswave Desk: सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर CJP के धरने के दौरान छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है. बुधवार को मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने मामले का उल्लेख किया गया, लेकिन अदालत ने इसे तुरंत सुनने से मना कर दिया.

CJI ने क्या कहा?

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने पुलिस कार्रवाई से जुड़े कथित वीडियो का जिक्र किया. इस पर CJI सूर्यकांत ने कहा, “हम वीडियो देखने में रुचि नहीं रखते. हमारे पास उसके लिए समय नहीं है. हमारा और अपना समय बर्बाद मत कीजिए.”

याचिका में दावा किया गया है कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस ने जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया. छात्रों का प्रदर्शन NEET-UG 2026 पेपर लीक, परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में सुधार की मांग को लेकर था.

एक महीने से जारी है प्रदर्शन

CJP पिछले एक महीने से जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ धरना दे रही है. संगठन की मांग है कि NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. इसी आंदोलन के तहत 20 जुलाई को ‘चलो संसद’ मार्च निकाला गया था, जिसके दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ था और कई लोगों को हिरासत में लिया गया.

ALSO READ: BCCI के नए नियम लागू, विकेटकीपर से लेकर नो-बॉल तक बदले कई नियम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *