Ranchi: झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन सं. 01/2026) को लेकर बड़ा झटका लगा है. 25 से 27 जुलाई तक रांची के विभिन्न केंद्रों पर प्रस्तावित इस महापरीक्षा को अपरिहार्य कारणों और परीक्षा संचालन में हुई गड़बड़ी की वजह से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. परीक्षा शुरू होने में महज 72 घंटे बचे थे, लेकिन सरकार से मिले सख्त निर्देश और संचालन में सामने आई धांधली के बाद झारखंड लोक सेवा आयोग को यह बड़ा कदम उठाना पड़ा. आयोग ने ज्ञापन संख्या 2322 के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्थगन की आधिकारिक पुष्टि की है.
AlsoRead:TB मुक्त कोडरमा बनाने हेतु चार माह का लक्ष्य निर्धारित
