रांची: JPSC पर भाजयुमो का हल्ला बोल, भ्रष्टाचार की फैक्ट्री बताकर सरकार को घेरा

Ranchi:14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में कथित गड़बड़ी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रांची स्थित JPSC कार्यालय का घेराव किया....

Ranchi
भाजयुमो ने JPSC का दफ्तर घेरा

Ranchi:14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में कथित गड़बड़ी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रांची स्थित JPSC कार्यालय का घेराव किया. राज्यभर से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने सरकार और JPSC के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा परीक्षा परिणाम रद्द कर पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग उठाई.

‘JPSC भ्रष्टाचार की फैक्ट्री बन चुकी है’

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि JPSC अब रोजगार देने वाली संस्था नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की फैक्ट्री बन चुकी है.  उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है.  उनका कहना था कि युवाओं से आवेदन शुल्क लेकर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के बजाय उसे भ्रष्टाचार का माध्यम बना दिया गया.

‘आंदोलन के दबाव में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा लिया गया’

शशांक राज ने कहा कि भाजयुमो के लगातार आंदोलन के दबाव में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा लिया गया.  उन्होंने सवाल उठाया कि यदि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष थी, तो अध्यक्ष को पद छोड़ने की नौबत क्यों आई.  उन्होंने इसे पूरे मामले में गंभीर अनियमितताओं का संकेत बताया.

CID जांच पर भी उठाए सवाल 

उन्होंने राज्य सरकार की ओर से कराई जा रही CID जांच पर भी सवाल उठाए.  उनका कहना था कि राज्य सरकार के अधीन एजेंसियों से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती. इसलिए पूरे मामले की CBI जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो

नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी नहीं कर रहा JPSC

भाजयुमो ने आरोप लगाया कि अभ्यर्थियों को RTI के तहत उत्तर पुस्तिकाओं की प्रतियां नहीं दी जा रही हैं.  साथ ही JPSC वर्षों से नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी नहीं कर रहा है, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है.  आयु सीमा घटने से भी कई अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो रहे हैं.

‘युवाओं के अधिकारों से खिलवाड़’

प्रदेश प्रभारी विनय जायसवाल ने राज्य सरकार को युवा विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार रोजगार देने के बजाय युवाओं के अधिकारों से खिलवाड़ कर रही है वहीं, भाजयुमो रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस बल के सहारे युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन भाजयुमो पीछे हटने वाला नहीं है.
ALSO READ : राजधानी रांची में रणबांकुरों की सियासी नौटंकी ने रौंदा जनजीवन, सड़कों पर रेंगती रही जिंदगी, एंबुलेंस भी जाम में तड़पीं

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *