Koderma : राज्य यक्ष्मा कार्यालय, झारखण्ड, रांची द्वारा कोडरमा जिला को TB मुक्त कोडरमा बनाने हेतु चार माह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा लोगों का हेण्डहेल्ड एक्स-रे मशीन से TB स्क्रीनिंग, दवा खा रहे मरीजों का गृह भ्रमण कर मरीज के संपर्क वाले व्यक्तियों को TB से बचाव के लिए TPT औषधि दिया जाना है. जिले के जयनगर प्रखण्ड़ के स्वास्थ्य संस्थानों, पंचायत भवनों और जिला यक्ष्मा केन्द्र, कोडरमा में हेण्डहेल्ड एक्स-रे मशीन से TB स्क्रीनिंग कैम्प आयोजित किया गया, जिसमें दिनांक 14 जुलाई 2026 से दिनांक 22 जुलाई 2026 तक कुल 458 व्यक्तियों का टीबी स्क्रीनिंग किया गया.
TB मुक्त कोडरमा अभियान को मिली नई रफ्तार
TB स्क्रीनिंग में यक्ष्मा के लक्षण वाले कुल 46 व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनका बलगम नमूना को ट्रूनेट मशीन से जॉच हेतु भेजा गया और जॉच में TB बिमारी की पुष्टि होने पर TB का उपचार दिया जायेगा. साथ ही TB मुक्त कोडरमा के तहत डॉ0 रमण कुमार जिला यक्ष्मा पदाधिकरी, कोडरमा के निर्देशानुसार दिनांक 22 जुलाई 2026 को आयुष्मान आरोग्य मंदिर मेधातरी के अंतर्गत यक्ष्मा के ईलाजरत मरीजों का गृह भ्रमण किया गया. जिसमें मरीजों का जियो टैगिंग और संपर्क वाले व्यक्तियों का TB स्क्रीनिंग करते हुए TPT औषधि उपलब्ध कराया गया. उक्त गृह भ्रमण कार्य में CHO स्वेता कुमारी, STS धीरेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, TBHB सालिक जफर के साथ-साथ सहिया व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे.
