Ranchi: नेवरी विकास निवासी गीता सिंह के एकाउंट से अवैध तरीके से एक लाख रुपये की निकासी साइबर अपराधियों ने कर ली. इस संबंध में गीता सिंह ने मेसरा ओपी में आवेदन दिया, जिसके आधार पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्राथमिकी दर्ज
प्राथमिकी में महिला ने बताया है कि वह नेवरी स्थित आइओबी(IOB) के एटीएम में रूपये निकालने गयी थी. इसी दौरान उसका एटीएम कार्ड फंस गया और निकासी भी नहीं हुई. एटीएम में दिये गये हेल्पलाइन लाइन नंबर पर जब महिला ने फोन की, तो बताया गया कि वह गार्ड बोल रहा है. उसने महिला को अपना पिन डाल कर दो बार इंटर दबाने को कहा. उसके बाद भी कार्ड नहीं निकला तो महिला ने दोबारा उस नंबर पर फोन की. उधर से बताया गया कि पिन डालकर दो बार कैंसिल बटन दबाये. उसके बाद भी कार्ड नहीं निकला. तब महिला कार्ड ब्लॉक कराने की बात सोंच कर अपने घर चली गयी. लेकिन उसके घर पहुंचते ही उसके मोबाइल पर अलग-अलग कई बार में एक लाख रूपये की निकासी का मैसेज आया, तब महिला को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो गयी है. उसके बाद उसने प्राथमिकी दर्ज करायी.
AlsoRead:JPSC का बड़ा फैसला: 25 से 27 जुलाई की मेंस परीक्षा टली, अन्य प्रस्तावित परीक्षाएं भी स्थगित
