Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने विभिन्न परीक्षाओं के निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव करते हुए महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. आयोग ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-01/2026) को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है.

मुख्य परीक्षा स्थगित
आयोग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति (ज्ञापांक-2399, दिनांक 22 जुलाई 2026) के अनुसार, 25 जुलाई 2026 से 27 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को अपरिहार्य कारणों से अगले आदेश तक स्थगित किया गया है.
अन्य प्रस्तावित परीक्षाएं भी टलीं
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसकी वेबसाइट पर Examination Calendar-2026 के तहत 9 जुलाई 2026 को प्रकाशित Proposed Exam Schedule Date में अंकित शेष परीक्षाओं के लिए निर्धारित कार्यक्रम को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है.
वेबसाइट पर उपलब्ध है सूचना
जेपीएससी ने बताया है कि यह प्रेस विज्ञप्ति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. अभ्यर्थियों से आग्रह किया गया है कि वे आगामी अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें.
