गुमला: खेत से लौट रहे बुजुर्ग पर मौत बनकर टूटे तीन भालू, मादा ने किया खूनी हमला

Gumla: जिले के कामडारा प्रखंड के जंगल से सटे इलाके में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 65 वर्षीय किसान...

भालुओं के हमले में घायल बुजुर्ग
भालुओं के हमले में घायल बुजुर्ग

Gumla: जिले के कामडारा प्रखंड के जंगल से सटे इलाके में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 65 वर्षीय किसान तानसे मुंडा खेत में हल जोतने के बाद अपने घर लौट रहे थे. रास्ते में उनका सामना तीन जंगली भालुओं से हो गया. इनमें एक मादा भालू अपने दो शावकों के साथ मौजूद थी.

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण, भालुओं को भगाने का किया प्रयास

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही तानसे मुंडा भालुओं के करीब पहुंचे, शावकों की सुरक्षा में मादा भालू बेहद आक्रामक हो गई और उसने अचानक उन पर हमला कर दिया. देखते ही देखते तीनों भालुओं ने उन्हें घेर लिया और बुरी तरह घायल कर दिया. हमले के दौरान तानसे मुंडा ने बचने की काफी कोशिश की, लेकिन भालुओं के सामने उनकी एक न चली. घायल बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे. लोगों ने शोर मचाया और भालुओं को भगाने का प्रयास किया. ग्रामीणों की आवाज सुनकर भालू जंगल की ओर भाग गए जिसके बाद गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को सर्वप्रथम नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों के देखरेख में इलाज जारी है.

ALSO READ: JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा धांधली मामला: CID की बड़ी कार्रवाई, असिस्टेंट एग्जामिनेशन कंट्रोलर समेत 5 गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *