जामताड़ा: ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में हंगामा, सीमित आवेदन लेने के आरोप पर भड़के लोग

Jamtara: प्रखंड मुख्यालय में आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में आवेदन जमा करने को लेकर हंगामा हो गया. बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों...

जामताड़ा
ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में हंगामा

Jamtara: प्रखंड मुख्यालय में आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में आवेदन जमा करने को लेकर हंगामा हो गया. बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि सीमित आवेदन ही स्वीकार किए जा रहे हैं, जिससे कई आवेदक नाराज हो गए.

400 लोग पहुंचे, कई लौटे निराश

आवेदकों के अनुसार करीब 400 लोग लाइसेंस बनवाने पहुंचे थे. उनका आरोप है कि ऑपरेटर ने सीमित आवेदन लेने की बात कही, जिससे विरोध शुरू हो गया.

BDO ने दिए सभी आवेदन लेने के निर्देश

सूचना मिलने पर BDO प्रेम कुमार दास मौके पर पहुंचे और सभी उपस्थित लोगों के आवेदन लेने का निर्देश दिया. इसके बावजूद कई लोगों का दावा है कि उनके आवेदन स्वीकार नहीं किए गए.

DTO ने क्या कहा?

DTO मुकेश कुमार ने बताया कि शिविर में 170 आवेदनों के निष्पादन की क्षमता तय है और सभी स्वीकृत आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने केवल 100 आवेदन लेने के आरोप को निराधार बताया.

ALSO READ: रांची: शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी आग, दो बाइक सहित हजारों का सामान जलकर राख

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *