रांची की विकास परियोजनाओं की DC ने की समीक्षा, मुआवजा भुगतान और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

Ranchi: राजधानी रांची में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे लाइन,फ्लाईओवर और अन्य विकास परियोजनाओं की प्रगति को लेकर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री...

रांची की विकास परियोजनाओं की DC ने की समीक्षा

Ranchi: राजधानी रांची में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे लाइन,फ्लाईओवर और अन्य विकास परियोजनाओं की प्रगति को लेकर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आज समीक्षा बैठक की. बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान और निर्माण कार्य में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उपायुक्त ने कहा कि सड़क, फ्लाईओवर और रेलवे जैसी आधारभूत परियोजनाएं जिले के विकास की रीढ़ हैं. ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और जिन कारणों से परियोजनाएं अटकी हुई हैं, उनका जल्द समाधान करें.

NHAI की परियोजनाओं में मुआवजा भुगतान तेज होगा

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए नारो-टिकराटोली सड़क परियोजना में शेष बचे रैयतों को जल्द मुआवजा देने का निर्देश दिया गया, ताकि निर्माण कार्य बिना रुकावट आगे बढ़ सके. वहीं कोयलारी-रामपुर इंटरचेंज परियोजना में भी मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया.

 रेलवे परियोजनाओं में देरी पर जताई नाराजगी

उपायुक्त ने लोधमा लिंक लाइन और इलू-सिल्ली रेलवे परियोजना की भी समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मुआवजा भुगतान तय समय सीमा के भीतर पूरा करें. उन्होंने साफ कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी.

कांटाटोली-सिरमटोली फ्लाईओवर पर भी हुई समीक्षा

बैठक में कांटाटोली-सिरमटोली फ्लाईओवर सहित अन्य निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करने, नियमित मॉनिटरिंग करने और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पात्र रैयतों को समय पर मुआवजा मिलना परियोजनाओं की सफलता के लिए सबसे महत्वपूर्ण है. इसलिए मुआवजा भुगतान में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

AlsoRead:सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची-रामगढ़ मार्ग किया जाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *