Bermo: संत कबीर वचन वंश की ओर से बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार को एक दिवसीय संत सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया. इस सम्मेलन में झारखंड के अलावा बिहार एवं पश्चिम बंगाल से कबीर पंथ के अनेक संत और श्रद्धालु शामिल हुए.
अंधविश्वास और नशे से दूर रहने का दिया संदेश
सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार के समस्तीपुर से पधारे आचार्य मोहन सुरेश ने कहा कि आज के दौर में अधिकतर लोग अंधविश्वास, लोभ और लालच के जाल में फंसते जा रहे हैं. लोग जात-पात और धर्म के नाम पर आपस में उलझ रहे हैं, जबकि मांस, मदिरा व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर मानव सेवा के अपने मूल उद्देश्य को भूलते जा रहे हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि बुजुर्ग माता-पिता की सेवा करना ही दुनिया का सबसे बड़ा धर्म है. जिस व्यक्ति ने अपने मन पर नियंत्रण पा लिया, वही वास्तव में सबसे बड़ा धर्मात्मा और धनी है, क्योंकि सत्संग के माध्यम से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है.
इस अवसर पर दरभंगा से आए रामचंद्र व ज्ञानी दास, सिलीगुड़ी से महेश लाल, बचन दास, अशोक दास, महेश महात्मा, गोपाल दास, कैलाश दास, कंचन दास तथा बेगूसराय से बुदगर दास, दीवन दास, चमरू दास, घानों दास, सुशील दास और प्रीति दास सहित बड़ी संख्या में संत एवं कबीरपंथी श्रद्धालु उपस्थित थे.
ALSO READ: बोकारो थर्मल: DVC हाई स्कूल में गुप्त नवरात्रि पर चला पॉक्सो जागरूकता अभियान
