श्रावणी मेला: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा तीन और स्पेशल ट्रेनें

Jamatara: श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन और श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के...

Shravani Mela Special train
Shravani Mela: Railways to run three more special trains for the convenience of passengers.

Jamatara: श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन और श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों के परिचालन से श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सीट क्षमता और बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी. रेलवे के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान (स्लीपर) तथा चयनित ट्रेनों में वातानुकूलित चेयर कार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.

चलाई जाने वाली विशेष ट्रेनें

05597/05598 जयनगर–आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल

जयनगर से: प्रत्येक शुक्रवार, रविवार और मंगलवार, 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक, रात 9:00 बजे प्रस्थान.

आसनसोल से: प्रत्येक शनिवार, सोमवार और बुधवार, 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक, दोपहर 1:00 बजे प्रस्थान.

05545/05546 रक्सौल–देवघर श्रावणी मेला स्पेशल

रक्सौल से: प्रत्येक शुक्रवार, रविवार और मंगलवार, 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक, रात 12:30 बजे प्रस्थान.

देवघर से: प्रत्येक शुक्रवार, रविवार और मंगलवार, 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक, शाम 6:05 बजे प्रस्थान.

08895/08896 इतवारी–मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल

इतवारी से: प्रत्येक शनिवार, 1 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक, सुबह 4:30 बजे प्रस्थान.

मधुपुर से: प्रत्येक रविवार, 2 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक, सुबह 9:00 बजे प्रस्थान.

ALSO READ: सरायकेला : चांडिल डैम से रेवेन्यू 700 करोड़, विस्थापितों को मुआवजा अब तक नहीं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *