असम में बाढ़ प्रभावित जिलों का CM ने किया दौरा, कहा – स्थिति भयावह, नागालैंड सरकार से लगातार किया जा रहा संपर्क

NewsWave Desk : असम में बाढ़ से स्थिति चिंताजनक हो गयी है. सबसे अधिक प्रभावित जिलों में शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट शामिल...

असम में बाढ़

NewsWave Desk : असम में बाढ़ से स्थिति चिंताजनक हो गयी है. सबसे अधिक प्रभावित जिलों में शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट शामिल है. इन जिलों का सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने दौरा किया. इस दौरान उन्होंने बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया. साथ ही राहत शिविरों में रह रहे लोगों से मुलाकात की और जिला प्रशासन के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की. इसके साथ उन्होंने जानकारी दी कि राज्य में बाढ़ से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में अभी भी सौ से अधिक लोग लापता है. कई गांव पूरी तरह पानी में डूबे हुए है और कुछ इलाकों तक राहत एवं बचाव दल अभी भी नहीं पहुंच पायी है. उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचायी जायें. उन्होंने कहा कि आमतौर पर बाढ़ का असर गांवों तक सीमित रहता है, लेकिन इस बार शहर भी जलमग्न हो गए है.

नागालैंड से आने वाले पानी के कारण स्थिति भयावह

असम के अधिकारियों ने जानकारी दी कि तीन जिलों में शिवसागर, चराइदेव, जोरहाट और गोलाघाट में स्थिति सबसे भयावह है. नागालैंड से आने वाले पानी के कारण हालात और बिगड़ गए है. कई लोग अब भी बाढ़ के पानी में फंसे हुए है. बड़ी संख्या में लोग राहत शिविरों में है. कई लोगों की जान जा चुकी है और अब भी शव बरामद किए जा रहे है. एनडीआरएफ NDRF, एसडीआरएफ SDRF, भारतीय सेना और जिला प्रशासन मिलकर युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चला रहे है.

भोगदोई नदी ने पांच जगहों पर तोड़े तटबंध

जोरहाट जिले के सोलमारा और बोरिगांव में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर है. भोगदोई नदी ने 5 स्थानों पर तटबंध तोड़ दिए हैं. यहां राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है. वहीं असम के सीएम CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि असम सरकार नागालैंड सरकार के साथ लगातार संपर्क में है. बाढ़ का पानी कम होने के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी ताकि इस आपदा के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.

 

ALSO READ : CJP ने कहा – सरकार से बातचीत सिर्फ जंतर-मंतर में, NDA सांसदों का विरोध प्रदर्शन आज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *