Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कड़े रुख के बाद राज्य में हलचल तेज हो गई है. सीएम CM ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. बताते चलें कि झारखंड लोक सेवा आयोग JPSC की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं के मामले में जांच एजेंसियों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.
CID की टीम ने पांच लोगों को हिरासत में लिया
सीआईडी CID और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी और पूछताछ के बाद इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है. फिलहाल, सभी आरोपियों को एक अज्ञात स्थान पर रखकर सीआईडी CID की टीम गहन पूछताछ कर रही है.
