कोडरमा: मानदेय भुगतान और वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग कर्मी

Koderma: झारखंड स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ, कोडरमा के बैनर तले सदर अस्पताल, कोडरमा तथा जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत...

कोडरमा
स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग कर्मी का हड़ताल

Koderma: झारखंड स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ, कोडरमा के बैनर तले सदर अस्पताल, कोडरमा तथा जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों ने गुरुवार से कार्य बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी. कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा.

6 माह से नहीं हुआ मानदेय का भुगतान

संघ का कहना है कि आउटसोर्सिंग कंपनी कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स, हजारीबाग के अधीन कार्यरत कर्मचारियों को पिछले 6 माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. वहीं, झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित बढ़े हुए मानदेय का भी अब तक भुगतान नहीं किया गया है.कई बार वार्ता, धरना-प्रदर्शन एवं प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासनों के बावजूद कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, जिसके कारण विवश होकर यह आंदोलन शुरू किया गया है.संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक 6 माह का बकाया मानदेय, सरकारी दर के अनुसार बढ़ा हुआ मानदेय और  EPF से संबंधित सभी अनियमितताओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी.

वार्ता और आश्वासन के बाद भी नहीं निकला समाधान

कर्मचारी संघ का कहना है कि मानदेय भुगतान और अन्य समस्याओं को लेकर कई दौर की वार्ता, धरना-प्रदर्शन और प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासनों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है. इसी कारण कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया.

मुख्य मांगें:

1. 6 माह का बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान.
2. झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित बढ़े हुए मानदेय का भुगतान.
3. EPF में हुई अनियमितताओं की जांच कर कर्मचारियों का बकाया जमा कराया जाए.

ALSO READ: HC ने सरकार से पूछा, क्या न्यायिक आदेश से भी ऊपर है प्रशासनिक आदेश?

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *